Searching...
बुधवार, 22 मार्च 2023

पुलिस कर्मियों के लिए दुर्घटना बीमा लाभ 1 करोड़ से ज्यादा, उत्तर प्रदेश पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच पुलिस सैलरी पैकेज के संबंध में | BOB 1Cr Insurance for Police Department

मार्च 22, 2023
पुलिस कर्मियों के लिए दुर्घटना बीमा लाभ 1 करोड़ से ज्यादा, उत्तर प्रदेश पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच पुलिस सैलरी पैकेज के संबंध में | BOB 1Cr Insurance for Police Department
लखनऊ। पुलिस कर्मचारियों की हादसे में मृत्यु पर उनके परिजनों को अब एक करोड़ तक के दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा। इन सुविधाओं के लिए मंगलवार को पुलिस विभाग और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच करार पर दस्तखत हुए।



पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) के तहत देय लाभों में सेवारत कर्मचारियों के लिए स्वाभाविक मृत्यु की दशा में पहली बार निशुल्क जीवन बीमा संबंधी लाभ को शामिल किया गया हैं, जो कि अधिकतम 20 लाख रुपये तक है। 


वहीं ऑन ड्यूटी सेवारत कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा लाभ 1.05 करोड़ तक तथा पहली बार 'ऑफ ड्यूटी' सेवारत कर्मियों के लिए 90 लाख तक का लाभ है। अन्य लाभों में सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों की आश्रित पुत्री की शादी, बच्चों की शिक्षा हेतु बीमा कवर भी शामिल है।