Searching...
रविवार, 29 मई 2022

हर महीने बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण का निर्देश | Meeting For Employees Problems Shortout

मई 29, 2022
हर महीने बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण का निर्देश | Meeting For Employees Problems Shortout
लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शासन, प्रशासन के अधिकारियों को कर्मचारियों व कर्मचारी संगठनों की मांगों व समस्याओं का नियमित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। 



उन्होंने कहा है कि हर महीने कम से कम एक बार विभागों व जिलों में मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों की समस्याओं, मांगों व कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याओं का निस्तारण बैठक करके सुनिश्चित किया जाए। 

इस संबंध में उन्होंने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।