Searching...
सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

Uttar pradesh NPS Benefits 2022 : कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन से ज्यादा एनपीएस लाभकारी, मुख्‍य सच‍िव ने समझाया तुलनात्मक गण‍ित

फ़रवरी 14, 2022
Uttar pradesh NPS Benefits 2022 : कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन से ज्यादा एनपीएस लाभकारी, मुख्‍य सच‍िव ने समझाया तुलनात्मक गण‍ित
उत्तर प्रदेश : पुरानी पेंशन प्रणाली से कितना अधिक लाभकारी है एनपीएस...मुख्य सचिव ने बताए इसके फायदे -
कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित शिकायतों के आलोक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और पुरानी पेंशन प्रणाली की तुलनात्मक समीक्षा की। जिसमें पाया है कि एनपीएस पुरानी पेंशन की अपेक्षा कर्मचारियों के लिए अधिक लाभकारी है। 


एनपीएस में ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण तथा सामूहिक बीमा की व्यवस्था पहले से है। सेवाकाल में कार्मिक के निधन पर परिवार के समक्ष पारिवारिक पेंशन के लिए एनपीएस अथवा पुरानी पेंशन चुनने का विकल्प पहले से दिया गया है। शुक्रवार को आयोजित इस समीक्षा में अपर मुख्य सचिव कार्मिक तथा अपर मुख्य सचिव वित्त भी उपस्थित थी। 


समीक्षा में पाया गया कि पुरानी पेंशन स्कीम की तुलना में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) कर्मचारियों के लिए अधिक लाभकारी है। सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त होनी वाली धनराशि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत काफी अधिक है और प्राप्त होने वाली धनराशि को अन्य बचत योजनाओं में निवेश कर और भी अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।