Searching...
शनिवार, 10 जुलाई 2021

MUKHYAMANTRI YUVA SWAROJGAR YOJANA | APPLY ONLINE | REGISTRATION FORM

जुलाई 10, 2021

देश में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए अक्सर सरकारे अपने राज्यों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती रहती हैं। लेकिन इस मोर्चे पर अगर कोई बहुत तेजी से काम कर रहा है तो वह है उत्तर प्रदेश सरकार। हाल ही में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू की है। इस योजना के जरिए राज्य के लोगों को अपना खुद का कारोबार खड़ा करने का मौका मिलेगा। योजना के माध्यम से पात्रता सिद्ध करने वालें आवेदकों को 25 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।


 MUKHYAMANTRI YUVA SWAROJGAR YOJANA 2021 के जरिए राज्य के युवाओं को कम  ब्याज पर लोन दिया जाएगा। ताकि वह अपना कारोबार शुरू कर सकें। इस योजना के आते ही लोगो ने भारी मात्रा में आवेदन करना शुरू कर दिया है। अब अगर आप भी इस योजना में आवेदन करन चाहते हैं या योजना से जुड़ी सभी शर्ते, और लाभ जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें।

स्वरोजगार योजना के जरिए प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा पंहुचे इसके लिए स्वरोजगार योजना को दो अलग अलग श्रेणियों में रखा गया है। इसमें पहले है उद्योग क्षेत्र, इसमे आवेदक 25 लाख रूपए तक की रकम लोन  हासिल कर सकता है। वंही दूसरी श्रेणी में सेवा क्षेत्र को रखा गया है। इसमें  आवेदक को 10 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता लोन के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा दोनो ही क्षेत्रो में परियोजना की कुल लागत का 25 प्रतिशत मनी सब्सिडरी के रूप में दिया जाएगा, हालांकि उद्योग में यह 6 लाख 25 हजार से अधिक नहीं होगा, वही सेवा क्षेत्र में यह सब्सिडी 2 लाख 50 हजार रूपए से अधिक नहीं होगी। 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का उद्देश्य

यह बात तो आप जानते ही होंगे कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, यंहा की आभादी भी बाकि  राज्यों के मुकाबले बेहद अधिक है। ऐसे में यंहा बेरोजगारी बहुत तेजी से बढ़ सकती है। राज्य में बेरोजगारी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके और शिक्षित लोग खुद का व्यापार कर सकें इसके लिए ही इस योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य से बेरोजगारी को पूरी तरह खत्म करना

है। साथ ही प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है। जिससे यूपी की तरक्की हो और किसी भी वर्ग के व्यक्ति को काम काज की तलाश में  पलायन ना करना पडे़।

MUKHYAMANTRI YUVA SWAROZGAR YOJANA के लाभ

  • यह योजना प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए है, यानी कोई भी योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
  • स्वरोजगार योजना के जरिए निवासियों को खुद का कारोबार जमाने का मौका मिलेगा।
  • योजना के जरिए अधकितम 25 लाख तक का लोन बहुत ही आसान सी शर्तो और कम ब्याज पर लिया जा सकेगा। 
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार स्कीम में 21 प्रतिशत अनुसूसचितजाति / जनजाति के युवाओं को आरक्षण प्राप्त होगा। 
  • योजना में पुरूष और महिलाएं दोनो ही आवेदन कर सकते हैं।

युवा स्वरोजगार योजना के लिए पात्रता एंव शर्ते

  • योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के निवासियों को ही मिलेगा, यानी आवेदक का मूल रूप से उत्तर प्रदेश का होना अनिवार्य होगा।
  • आवेदक की न्यून्तम उम्र  18 साल रखी गई है, जबकि अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है। 
  • योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति के ऊपर पहले से किसी तरह का लोन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक अन्य किसी योजना का लाभ ना उठा रहा हो, तभी इस योजना का लाभ मिल पाएगा। 
  • योजना में आवेदन हेतु बैंक  खाता होना अनिवार्य है। 
  • आवेदक अगर किसी भी बैंक या संस्था द्वारा डिफॉल्टर घोषित किया गया होगा  तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आवदेक का कम से कम 10 वी पास होना अनिवार्य होगा।

MUKHYAMANTRI YUVA SWAROJGAR YOJANA आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MUKHYAMANTRI YUVA SWAROJGAR YOJANA ONLINE REGISTRATION FORM

  1. राज का जो भी निवासी इस योजना में आवेदन करना चाहते है, उसे सबसे पहले इस योजना से जुड़ी आधिकारिक साइट पर जाना होगा। जिसका लिंक यह है http://www.diupmsme.upsdc.gov.in/
  2. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने साइट का होम पेज खुल जाएगा, यंहा आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का विक्लप दिखाई देगा। आपको इस विक्लप पर क्लिक करना है।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जंहा आपको अपना लॉगिनल आईडी बनाने के लिए नवीन पंजीकरण कराने के विक्लप पर क्लिक करना होगा।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आएगा और इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। आवेदन फॉर्म को भरना है, और सबसे पहले विक्लप में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना चुनना है।
  5. अब फॉर्म भर कर सब्मिट कर दें। इसके बाद आपको ईमेल आएगा और अन्य बाकी की प्रक्रिया आपको उसी पर दी जाएगी।